Music

BRACKING

Loading...

केयर टेकर को भी देखकर गुर्राता है, ऐसे तेवर रहे तो जंगल जाना मुश्किल; इंसानों पर कर चुका हमला



भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व से 18 दिन पहले भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में लाए गए तेंदुए के आक्रामक तेवर कम नहीं हो रहे हैं। वह केयर टेकर को देखकर भी गुर्राने लगता है। तेवर ऐसे ही रहे तो उसका जंगल जाना मुश्किल है। वह पेंच रिजर्व में इंसानों पर भी हमले कर चुका है। फिलहाल वन विहार में 21 दिन के क्वारेंटाइन पर है।

यह तेंदुआ दक्षिण सिवनी वन मंडल के कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र बीट बांड्रापानी पेंच टाइगर रिजर्व में आतंक का पर्याय रहा है। यह कई जनहानि भी कर चुका है। इसलिए मुख्य वनप्राणी अभिरक्षक मप्र ने इसे खतरनाक मानते हुए पकड़ने के आदेश जारी किए थे। उसे 29 अक्टूबर को पकड़ा गया और 30 अक्टूबर को वन विहार में लाया गया था।

अब हमले नहीं

तेंदुए की उम्र उम्र 2 से 3 साल है। उसे मां से अलग हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ। एक्सपर्ट की माने तो यह अपनी टेरेटरी बनाने के दौरान रहवासी इलाकों में पहुंचा था। इसलिए पेंच टाइगर रिजर्व के आसपास रहवासी इलाकों में यह पहुंचकर इंसानों पर हमले कर चुका है। उसके वन विहार आने के बाद हमले नहीं हुए।

नार्मल होने पर वापस जाएगा

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया, फिलहाल तेंदुए को 21 दिन के क्वारेंटाइन पर रखा गया है। तेंदुए की आक्रामकता धीरे-धीरे कम होती है। पूरी तरह से आक्रामकता खत्म होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ