भोपाल PM नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को भोपाल आगमन और जनजातीय सम्मेलन में जुटने वाले करीब ढाई लाख आदिवासियों की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने भी सफाई को लेकर प्लान तैयार कर रखा था। 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए थे। दोपहर में जैसे ही PM जंबूरी मैदान से लौटे, सफाईकर्मियों ने सफाई शुरू कर दी। 2 घंटे के भीतर जंबूरी मैदान से लेकर सड़कें तक चकाचक कर दी गई।
भोपाल देश के सबसे स्वच्छ शहरों में सातवें नंबर पर है। इस बार नंबर-1 की दौड़ में है। इसलिए PM मोदी की विजिट को लेकर भी सफाई व्यवस्था इसी तरीके से की गई। 700 एकड़ में फैले जंबूरी मैदान पर 500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर 3 बजे जैसे ही PM मोदी लौटे तो सफाई व्यवस्था में कर्मचारी जुट गए। शाम 5 बजे तक पूरा मैदान साफ कर दिया गया। सफाई के लिए मैदान को 25 सेक्टर में बांटा गया था।
500 अस्थायी शौचालय रखे
जंबूरी मैदान समेत अन्य स्थानों 500 अस्थायी शौचालय रखे गए थे। यहां पर पानी के टैंकर भी रखे थे। वहीं, PM मोदी समेत आदिवासी जिन रास्तों से गुजरे, वे डस्ट फ्री रहे। चेतक ब्रिज से अवधपुरी चौक तक सड़क पर डामरीकरण किया गया था। वहीं, BU कैम्पस से रेलवे स्टेशन के बीच भी BRTS कॉरिडोर और होशंगाबाद की एक लेन पर डामरीकरण किया गया था। पीएम आगमन को लेकर नगर निगम के 3500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए।
0 टिप्पणियाँ