Music

BRACKING

Loading...

श्योपुर : चम्बल के कुछ घाटों से अवैध उत्खनन


 नगर से 14 किलोमीटर दूर 40 किलोमीटर लंबाई में बहने वाली चंबल नदी के 6 घाटों पर रेत का अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं चंबल नदी के घाटों से परिवहन किया जा रहा रेत सरकारी निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा है। क्योंकि नगर मे एक दर्जन स्थानों पर सरकारी बिल्डिंगों में चंबल रेत का उपयोग देखा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए रेत माफिया के हौंसले बुलंद हैं।

यहां बताना जरूरी है कि इन दिनों चंबल नदी के करजॉनी घाट, रतियापुरा घाट, बनवारा घाट, रहू घाट, राजघाट, बरोठा घाट पर रेत का अवैध उत्खनन खुले आम किया जा रहा है। चंबल रेत का परिवहन बीहड़ के रास्ते से नगर में किया जा रहा है। इसके बार इस रेत को सरकारी निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा है। सुबह के समय नगर की सड़कों पर चंबल रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्रालियां फर्राटे भर रहे हैं।

जिससे सुबह के वक्त घूमने वालों लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में वन विभाग के रेंज राजेंद्र शर्मा का कहना है कि सबलगढ़ रेंज का का एरिया काफी बड़ा है। बावजूद इसके यहां पर्याप्त कर्मचारी नहीं है। इसलिए क्षेत्र में नियमित निगरानी नहीं हो पा रही है। नगर व आसपास के क्षेत्रों में जो भी सरकारी एवं निजी निर्माण कार्य चल रहे हैं। नाकेदार भेजकर इसकी जानकारी मंगाई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ