Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : सिनेमाघर मैं दर्शकों की उमड़ी भीड़

 जैन संत के जीवन पर बनी फिल्म देखकर बोले- ऐसी फिल्में समाज को संदेश देती हैं

.


 पहली बार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन दर्शन पर बनी फिल्म अंतर यात्री महापुरुष देखने के लिए सिनेमाघर मैं दर्शकों की भीड़ उमड़ी। खास बात यह है कि 7 दिन चली इस फिल्म को 3000 से अधिक दर्शकों ने देखा। फिल्म देखकर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों ने कहा कि यदि ऐसी ही फिल्में बनें जो समाज में जागरूकता का संदेश दे सकती हैं।

किस तरह से आचार्य विद्यासागर महाराज जैसे महापुरुष का जन्म होता है, और कैसे वह इस नश्वर संसार से मोह माया को त्याग कर दिगंबर रूप धारण कर मुनि बन जाते हैं। और फिर आचार्य पदारोहण के बाद सैकड़ों मुनियों और आर्यिका को दीक्षा देते हैं। पशु और जीवरक्षा के लिए किस तरह से गौशालाओं का संचालन की प्रेरणा देते हैं और हथकरघा वस्त्र उद्योग को बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

इस तरह के संदेश हमें प्राचीन संस्कृति से जोड़ते हैं और संसार की असारता का चित्रण दिखाकर जीवन में वैराग्य के क्षण उपस्थित करते हैं। जैन मिलन के अध्यक्ष अल्पेश जैन और मंत्री मनोज जैन कन्वेसर्स ने बताया कि समाज सेवी संस्था जैन मिलन और महिला जैन मिलन के सहयोग से आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन दर्शन पर बनी फिल्म अंतर यात्री महापुरुष का समापन डूडा अधिकारी रहे महावीर प्रसाद जैन के सानिध्य में संपन्न हुआ।

जिसमें राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर देवेंद्र खतौरा द्वारा समस्त दर्शकों को अपनी ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान जैन मिलन और महिला जैन मिलन के केंद्रीय क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सक्रियता से भागीदारी निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ