Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित



शिवपुरी  राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी द्वारा गतदिवस राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर कृषक गोष्ठी का आयोजन कोलारस विकासखण्ड के पाड़ौदा ग्राम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ पुनीत कुमार के मार्ग निर्देशन में किया गया। 
कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के मत्स्य विशेषज्ञ योगेश चन्द्र रिखाड़ी ने उपस्थित कृषकों को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के महत्व को बताते हुये मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न तकनीकियो के बारे में बताया। उन्होंने कृषकों से कहा कि सभी कृषकों को अपने प्रक्षेत्र पर पानी भरने वाले स्थान पर तालाब बनाकर वर्ष जल संरक्षण करना ही चाहिये। इस संग्रहित जल में कृषक मत्स्य बीज संचय कर मत्स्य पालन कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कृषकों को समन्वित कृषि अपनाकर विभिन्न घटकों के साथ मत्स्य पालन को अपनाने की सलाह दी जिससे लागत में कमी के साथ अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के कृषि वानिकी विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार कुशवाहा ने कृषकों को धान सह मत्स्य पालन तकनीक के लाभ के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने खेती के साथ-साथ बगीचे लगाने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र के दामू परियोजना अंतर्गत मौसम विशेषज्ञ विजय प्रताप सिंह कुशवाह ने कृषकों को मौसम के बदलाव की मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में लगभग 30 कृषकों ने सहभागिता की। कृषक भानू सिंह राजावत, मेहरबान सिंह राजावत व राजेन्द्र सिंह राजावत ने विशेषज्ञों से कृषि सम्बन्धी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ