Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : भोपाल के ग्राम पंचायत कालापनी में खंड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन

 



मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार 12 जून से 18 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कोलार तहसील अंतर्गत कार्यालय ग्राम पंचायत कालापानी में खण्ड स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा सम्मिलित हुए। लोक कल्याण शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं सी.एम.हेल्पलाईन पोर्टल पर एन्ट्री सुनिश्चित की जा रही है।

शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शिविर में नागरिकों के आवेदन प्राप्त कर योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कार्यवाही की गई। शिविर में विवाह पंजीयन, जन्म/मृत्यु पंजीयन,स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, बैंक प्रतिनिधि,श्रम विभाग, संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल एवं सीवेज कनेक्शन, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं आवेदनों पर प्राप्त हुए हैं।

शिविर में एसडीएम कोलार श्री पीसी पांडे, सीईओ जनपद फंदा श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ