शिवपुरी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, नरवर में कक्षा 6वीं की चयन परीक्षा (सत्र 2027) के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार, 28 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी विकासखंडों में निर्धारित 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सतत निगरानी के लिए अनुभाग स्तर पर अधिकारियों के उड़न दस्ता दल गठित किए गए हैं।
परीक्षा केंद्र और तैनात उड़न दस्ता दल की सूची
गठित उड़न दस्ता दल के अधिकारी परीक्षा के दौरान अपने-अपने आवंटित केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। अनुभागवार तैनात अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:
अनुभाग / विकासखंड | उड़न दस्ता दल के अधिकारी | आवंटित परीक्षा केंद्र |
शिवपुरी | एसडीएम आनंद सिंह रजावत, बीईओ कौशल कुमारगौतम, बीआरसीसी अतरसिंह राजौरिया | शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 02, शिवपुरी |
बैराड़ / पोहरी | प्रभारी तहसीलदार दृगपाल सिंह बैंस, बीईओ अवधेशतोमर, बीआरसीसी शिवचरण लाल जाटव | शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बैराड़ एवं शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल ग्राम भटनावर |
नरवर | प्रभारी तहसीलदार विजय त्यागी, बीईओ रामकृष्णशिवहरे, बीआरसीसी प्रदीप अवस्थी | शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नरवर एवं शासकीयहायर सेकेंडरी स्कूल मगरौनी |
करैरा | एसडीएम अनुपम शर्मा, प्रभारी बीईओ मुकेश शर्मा, बीआरसीसी विनोद कुमार तिवारी | शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल करैरा एवंशासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल करैरा |
कोलारस | एसडीएम शिवदयाल धाकड़, प्रभारी बीईओ रामकृष्णरघुवंशी, बीआरसीसी कोमल प्रसाद जैन | शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोलारस एवं शासकीय मॉडलहायर सेकेंडरी स्कूल कोलारस |
बदरवास | प्रभारी तहसीलदार सचिन भार्गव, बीईओ राकेश शर्मा, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर | शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बदरवास एवं शासकीयगर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बदरवास |
पिछोर | एसडीएम ममता शाक्य, प्रभारी बीईओ विनोद गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता | शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल पिछोर एवंशासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पिछोर |
खनियाधाना | प्रभारी तहसीलदार निशिकांत जैन, बीईओ विनोदपाठक, बीआरसीसी संजय कुमार भदौरिया | शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल खनियाधाना एवंशासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल खनियाधाना |
प्रशासनिक सतर्कता
प्रशासन द्वारा सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर निरंतर भ्रमणशील रहें, ताकि नकल विहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में चयन परीक्षा संपन्न कराई जा सके।

0 टिप्पणियाँ