शिवपुरी। जिला रोजगार कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के दौरान निजी क्षेत्र की कंपनियों में 171 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 154 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे गए। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से आयोजित किया गया।
8 निजी कंपनियां हुईं शामिल, 289 से अधिक पंजीयन
जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना के अनुसार, रोजगार मेले/कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों ने सहभागिता की। इनमें 289 से अधिक युवक-युवतियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन कराया, जिनमें से 171 का प्रारंभिक चयन हुआ और 154 को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
509 स्वरोजगारियों को 14.29 करोड़ रुपये का हितलाभ
उद्योग विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि इस माह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 509 स्वरोजगारियों को 14 करोड़ 29 लाख रुपये के हितलाभ से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार मार्गदर्शन देने के साथ-साथ इन प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी गई:
- राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना
अधिकारियों की मौजूदगी और युवाओं को शुभकामनाएं
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अजय तिवारी, आईटीआई शिवपुरी के प्राचार्य हेमंत दंडोतिया, जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी गईं और युवाओं ने शासन की स्वरोजगार व कौशल विकास योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त किया।


0 टिप्पणियाँ