दमोह। लोकायुक्त ने बताया है कि दमोह में एक छापामार कार्रवाई के दौरान रोजगार गारंटी योजना के सहायक यंत्री सलिल जैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एई जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि रोज़गार गारंटी योजना तहत CC जारी करने के बदले सरपंच दशरथ सिंह से रिश्वत मांगी थी।

0 टिप्पणियाँ