Music

BRACKING

Loading...

प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, कहा- थाना नहीं, आपके सामने दर्ज हों बयान Shivpuri News :

शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। दंपती का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है, लेकिन युवती के परिजन शादी के खिलाफ हैं। उन्हें आशंका है कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए उन्होंने थाना खनियाधाना में बयान दर्ज कराने से इनकार करते हुए एसपी के समक्ष ही बयान दर्ज कराने की मांग की है।

18 वर्षीय नैन्सी साहू निवासी नई बस्ती खनियाधाना ने बताया कि 23 वर्षीय हरिओम शर्मा निवासी आदिवासी मोहल्ला, धुविया तालाब, खनियाधाना के साथ 20 मई 2026 को ग्वालियर स्थित आर्य समाज संस्था में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। वर्तमान में दोनों शिवपुरी में रह रहे हैं।

दंपती का आरोप है कि विवाह के बाद से थाना खनियाधाना द्वारा उन्हें लगातार फोन कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है। उनका कहना है कि युवती के परिजन शादी का विरोध कर रहे हैं और उन्हें आशंका है कि थाना जाने के दौरान या वहां उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है।

इसी आशंका के चलते दोनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन सौंपकर अनुरोध किया कि उनके बयान थाना खनियाधाना में दर्ज कराने के बजाय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज किए जाएं तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दंपती ने कहा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपनी इच्छा से विवाह किया है और अब उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ