भोपाल। मध्यप्रदेश के दबंग आईएएस राधेश्याम जुलानिया पर इस बार भ्रष्टाचार का आरोप लग गया है। लोकायुक्त में उनकी शिकायत हुई है। उन पर अस्पताल में फर्नीचर खरीदी घोटाले का आरोप लगाया गया है। खबर आ रही है कि एक आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। RTI कार्यकर्ता भुवनेश्वर प्रसाद मिश्रा ने लोकायुक्त पुलिस में राधेश्याम जुलानिया और अन्य अफसरों के ख़िलाफ शिकायत की है। शिकायत ये है कि जुलानिया ने नियम विरुद्ध सरकारी अस्पताल के लिए करोड़ों का फर्नीचर ख़रीद।. सीधे गोदरेज कंपनी से 3.10 करोड़ का फर्नीचर ख़रीदा गया। जबकि नियम के मुताबिक ये ख़रीद और बिक्री लघु उद्योग निगम के मार्फत होना चाहिए थी लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने निगम की जानकारी के बिना ही ये ख़रीददारी की। ये सीधे-सीधे म प्र भंडार क्रय नियम का उल्लंघन है।

0 टिप्पणियाँ