Music

BRACKING

Loading...

PUBG के कारण 2 छात्रों की मौत, 3 गिरफ्तार |

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में दो युवक ONLINE MOBILE GAME पबजी खेलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए जिसमें उनकी मौत हो गयी। गुजरात में मोबाइल गेम PUBG खेल रहे 3 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले यहां 12 लड़कों को गिरफ्तार किया गया था। गुजरात में सैंकड़ों छात्रों के मोबाइल जब्त किए जा चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस को उनके मोबाइल में PUBG गेम डाउनलोड मिला था। 

ट्रेन की पटरियों पर बैठकर खेल रहे थे PUBG

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम हिंगोली में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नागेश गोरे (24) और स्वप्निल अन्नापूर्णे (22) के रूप में हुयी है। वे दोनों रेल पटरियों के पास पबजी खेल रहे थे और अचानक हैदराबाद-अजमेर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लोगों को देर रात दोनों के शव मिले। इस घटना के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत की एक रिपोर्ट हिंगोली थाने में दर्ज करायी गयी है। पबजी दक्षिण कोरियाई मूल का एक ऑनलाइन गेम है। विशेषज्ञों के अनुसार इस गेम की लत लग जाती तो इसे खेलने वाले लोगों में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ जाती है। इससे पहले गुजरात में पबजी गेम खेलने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 

गुजरात में PUBG खेल रहे 3 युवक गिरफ्तार

पबजी गेम खेलने के कारण पुलिस ने वहां तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी ने बताया कि ये लोग प्रतिबंध के बावजूद राज्य में यह गेम खेल रहे थे। गुजरात के कई जिलों में पबजी गेम के खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि इस गेम के खेलने से लोगों के अंदर हिंसक प्रवृत्ति बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ