सचिव ने गांधी पार्क काे बनाया अस्थायी सब्जी मंडी, प्याज की 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंचीं, बच्चे अाैर खिलाड़ी खेल नहीं पाएगांधी पार्क मैदान में प्याज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली। (इनसेट में फुटबाल खेलते खिलाड़ियों के पास से निकलती हुई...
गांधी पार्क मैदान में प्याज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली। (इनसेट में फुटबाल खेलते खिलाड़ियों के पास से निकलती हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली।समस्या लेकर पहुंचे, तो मंडी सचिव बोले- एसडीएम ने कहा है, यहीं खड़े करेंगे ट्रैक्टर-ट्राॅलियां गांधी पार्क मैदान में कुछ लोग वाॅलीबाॅल भी खेलते हैं। वे बच्चों को लेकर मंडी कार्यालय भी गए। लोगों का कहना है कि सचिव को समस्या बताई। लेकिन खिलाड़ियों की भावना के विपरीत सचिव कहने लगे कि हमसे एसडीएम ने कहा है, इसलिए ट्रैक्टर-ट्राॅलियां गांधी पार्क मैदान में ही खड़ी की जाएंगी।
नई मंडी में भी हो सकती है प्याज खरीदी, फिर भी अनदेखी पिपरसमां रोड पर फोरलेन बायपास से आगे कृषि विज्ञान केंद्र के नजदीक नई कृषि उपज मंडी की बाउंड्रीवाल तैयार है। टीनशेड भी लग चुके हैं। यहां गेहूं व चने की खरीदी भी चल रही है। नई अनाज मंडी परिसर के अंदर भी प्याज खरीदी कराई जा सकती है। लेकिन किसानों को जानबूझकर शहर के अंदर बुलाया जा रहा है।
पिछले साल भी लुधावली के पास खरीदी हुई थी लुधावली में हवाई पट्टी के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर पिछले साल प्याज की खरीदी चली थी। यहां भावांतर योजना के तहत भी किसानों से मंडी द्वारा प्याज खरीद कराई गई थी। लेकिन इस साल शहर में प्याज खरीदी कराने से लोगों के लिए परेशानी खड़ी की जा रही है।
मैदान से निकाल रहे ट्रैक्टर-ट्राॅलियां
ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बीच मैदान से होकर निकाल रहे हैं। हमें यहां खेलने नहीं दे रहे। अगर कोई बच्चा नीचे आ गया तो अनहोनी हो सकती है। हम कहां खेलने जाएं। कृष्णा रावत, फुटबॉल खिलाड़ीट्रैक्टर-ट्राॅलियाें के अाने से खेल नहंी पाए
हम सुबह आकर फुटबॉल खेलते हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅलियां अधिक संख्या में आ गए हैं। सीएमओ के बंगेल पर गए थे, लेकिन वो नींद से जागे ही नहीं। नाजिया खान, फुटबॉल खिलाड़ीखेल नहीं पा रहे
ट्रैक्टर और ट्रक बार-बार आ रहे हैं। खेलते समय हमारी बाल नीचे चली जाती है। हमें खेलने नहीं दे रहे हैं। हम सीएमओ के बंगले पर गए तो आंटी मिलीं थीं। राज गुप्ता, फुटबॉल खिलाड़ीपिछले दिनों लुधावली में हो रही थी खरीदी पिछले तीन-चार दिनों से प्याज की खरीदी लुधावली में वेयर हाउस के सामने खाली पड़े मैदान में हो रही थी। लेकिन अब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर के अंदर बुलवाकर खरीदी शुरू करा दी है।
गांधी पार्क मैदान की अनुमति नहीं दी है
किसान 40-50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर आ रहे थे। इसलिए गांधी पार्क में प्याज की खरीद चल रही थी। अब संख्या ज्यादा हो गई है तो शहर से बाहर खरीदी शुरू कराएंगे। प्याज खरीदी के लिए गांधी पार्क मैदान की अनुमति नहीं दी है। अतेंद्र सिंह गुर्जर, एसडीएम शिवपुरीसचिव को पत्र लिखकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हटवाएंगे
गांधी पार्क में प्याज खरीदी के संबंध में कृषि उपज मंडी वालों ने हमसे कोई अनुमति नहीं ली है। कल ही सचिव को पत्र लिखकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हटवाने के लिए कहेंगे। बच्चों ने भी इस संबंध में शिकायत की है। शहर में गंभीर हादसा हो सकता है। कृष्णकुमार पटेरिया, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

0 टिप्पणियाँ