Music

BRACKING

Loading...

गंगा में विलीन हुईं सुषमा की अस्थियां, बेटी बांसुरी और पति ने नम आंखों से दी विदाई

नई दिल्ली। देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी और उनके पति स्वराज कौशल ने हापुड़ के ब्रजघाट में उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दीं। इसके साथ ही हरदिल अजीज सुषमा स्वराज की अंतिम विदाई भी हो गई। इस मौके पर पिता-पुत्री दोनों बेहद ही भावुक दिखे। स्वराज कौशल और बांसुरी आज लगभग 10.15 बजे ब्रजघाट पहुंचे फिर दोनों ने नांव से जाकर सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस समय का वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि सुषमा के जाने से पिता-पुत्री के जीवन में कितना खालीपन आ गया है। सुषमा स्वराज की अस्थियां विसर्जित करते हुए दोनों की आंखें नम थीं।
प्रखर वक्ता और देश-दुनिया के लोगों के दिलों पर राज करने वालीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को अनंत में विलीन हो गई। लोधी रोड स्थित शवदाह केंद्र में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज हस्तियों और हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक शवदाह में किया गया और उनकी इकलौती पुत्री बांसुरी के हाथों कर्मकांड कराया गया।

श्रद्घांजलि और अंतिम विदाई देते समय पीएम मोदी भावुक हुए तो उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लालकृष्ण आडवाणी और सपा सांसद रामगोपाल यादव फूट फूट कर रोते दिखे। उन्हें श्रद्घांजलि देने में पार्टी लाइन टूट गई। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव, बसपा प्रमुख मायावती, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों के सभी दिग्गज नेताओं ने उनके आवास पर जा कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
मंगलवार रात अचानक दिल का दौरा पडने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले उनके आकाश धवन दीप बिल्डिंग ले जाया गया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय में उनकेपार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए दिग्गज हस्तियों केसाथ-साथ सामान्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के लिए जब उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय से लोधी रोड शवदाह केंद्र ले जाया जा रहा था तब भी सैंकड़ों लोग आंखों में आंसू भर उनके पार्थिव शरीर के साथ थे।
श्रद्घांजलि देने के दौरान कई दिग्गज नेताओं के सब्र का बांध टूट गया। श्रद्घांजलि देने के बाद पीएम मोदी अचानक बेहद भावुक हो गए। उन्होंने बड़ी मुश्किलों से अपने आंसू बहने से रोके। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्तब्ध नजर आए। इसी दौरान श्रद्घांजलि देने पहुंचे रामगोपाल यादव अपना सब्र खो बैठे और वहीं फूट फूट कर रोने लगे। श्रद्घांजलि देने पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी और उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी फूट फूट कर रोते दिखे। यही हाल उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का था। श्रद्घांजलि देने के दौरान नायडू कई बार रोते दिखे। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्पीकर ओम बिरला भी इस दौरान कई बार भावुक हुए।
पूरे राजनीतिक कैरियर में भाजपा के अलावा विपक्ष में भी अपने लिए बड़ा जगह बनाने वाली सुषमा के लिए दलीय सीमा टूट गई। सोनिया, राहुल, मायावती, केजरीवाल, मुलायम, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत सहित सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने उनके आवास और पार्टी मुख्यालय जा कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस दौरान इन सभी नेताओं की आंखें नम थीं। निधन की सूचना से सभी नेता स्तब्ध दिखे।
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा के पति स्वराज कौशल, उनकी पुत्री बांसुरी सहित उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। कौशल और बांसुरी लगतार रोते दिखे। अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शन के दौरान दोनों के सब्र का बांध टूट गया। दोनों बिलख बिलख कर रोते दिखे। इस दृश्य को देख कर वहां उपस्थित हजारों लोगों की आंखे नम हो गईं।
पूरे राजनीतिक कैरियर में रूढिय़ों पर लगातार प्रहार करने वाली सुषमा ने परलोक गमन के बाद भी कई रूढिय़ां तोड़ दी। उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें मुखाग्नि उनकी इकलौती पुत्री बांसुरी ने दी। बांसुरी ने ही सारे कर्मकांड संपन्न किए। इसके अलावा उनकी इच्छा के अनुसार उनके शरीर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया।
अंतिम यात्रा के दौरान पार्थिव शरीर को कंधा देने भी होड़ लगी। पहले उनके परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ