Music

BRACKING

Loading...

पुलिस कण्ट्रोल रूम, डायल-100, सीसीटीव्ही की कार्यवाही के बारे में दी जानकारी

विद्यार्थी पुलिस कैडेट को पुलिस कण्ट्रोल रूम, डायल-100, सीसीटीव्ही की कार्यवाही के बारे में दी जानकारी
शिवपुरी, केंद्रीय गृह मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त योजना पूरे देश में संचालित की जा रही  है इस योजना के तहत दिनांक 21.09.19 को पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में विद्यार्थी पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठवीं के छात्र एवं छात्राओं को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बताया कि कार्यक्रम का उदेश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का समावेश कर उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित, संस्कारिक और चरित्रवान नागरिक बनाना है। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों और पुलिस के बीच सामंजस्य की शुरूआत होगी ताकि समाज में शांति और जनसुरक्षा के लिए नागरिकों का सहयोग लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से युवाओं में सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना उत्पन्न होगी और वे अनुशासित होकर असहिष्णुता, नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी कैडेट्स का पूरी लग्न के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने और एक नया समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पुलिस-जनता के बीच सौहार्दपूर्ण सम्बंध की मजबूत नींव स्थापित करेगा, इससे पुलिस विभाग को भी यह जानने में मदद मिलेगी कि युवाओं की पुलिस से क्या अपेक्षाएं हैं, स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का बर्थ डे सेलीब्रेट किया।
इंटरनेट और सोशल मीडिया के पड़ते दुष्प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पूरे समाज पर असर पड़ रहा है जो चिंता का विषय है। ऐसे में घर से ही बच्चों में चरित्र निर्माण तथा उन्हें किताबी ज्ञान के साथ उन्हें आदर्श नागरिक बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है जिससे वे समाज के प्रति संवेदनशील होंगे। इन्हीं उदेश्यों के मद्देनजर एसपीसी कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर शुरूआत की गई है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, पीएसक्यू लाइन, पुलिस लाइन एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधव चैक के 100 बच्चों ने भाग लिया। स्टूडेंट पुलिस कैडेट के इस कार्यक्रम में बच्चों को यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही साथ योगाभ्यास करवाया गया बाद परेड, पुलिस कण्ट्रोल रूम, डायल-100 एवं सीसीटीव्ही कैमरों के बारें में जानकारी दी गई। यह प्रोग्राम 31 दिसंबर 2019 तक चलेंगे।
इस अवसर पर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल,अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर, प्रभारी पुलिस कण्ट्रोल रूम उनि. विजेन्द्र सिंह राजपूत, निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटोरिया एवं सूबेदार प्रियंका घोष एवं उनि. प्रियंका मिश्रा तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ