बारां शहर में पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू गैस घर घर तक पहुंचाई जाएगी । इसके अलावा वाहनों के लिए शीघ्र ही तीन सीएनजी गैस पम्प खोले जाएंगे । पम्प शुरू होने के बाद शहर में सीएनजी गैस से वाहन चलेंगे । इसके लिए टोरंटो गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सर्वे किया जाएगा ।इस संबंध में गुरुवार को जिला कलेक्टर इन्द्र सिंह राव की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय कक्ष में टोरंटो गैस प्राइवेट लिमिटेड के प्रति निधियों के साथ बैठक की । बैठक में बारां में घरेलू गैस के लिए पाइप लाइन बिछाने व सीएनजी पम्प स्थापित करने को लेकर विभिन्न आवश्यकतायों के संबंध में चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए ।
0 टिप्पणियाँ