Music

BRACKING

Loading...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत कार्यक्रम सम्पन्न

शिवपुरी | 19-सितम्बर-2019
    महिला एवं बाल विकास नरवर द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत किशोरी मेला एवं महिला मंच, लाली हरियाली कार्यक्रम गुरूवार को नरवर तहसील में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
    परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नरवर ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गत दिवसों में समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिसमें खण्डस्तर के सभी अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त किशोरी मेला, बेटी जन्म महोत्सव समारोह, नुक्कड़ नाटक, रैली आयोजित कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराई गई। बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति जनसामान्य में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।
    कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना महाजन द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक निशा सिकरवार ने माहवारी स्वच्छता, एनीमिया की जानकारी तथा श्रीमती अनीता श्रीवास्तव एवं जयदेवी रावत द्वारा पोषण युक्त खानपान के संबंध में बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ