| - |
| ग्वालियर | 20-सितम्बर-2019 |
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी विकसित करने तथा शासकीय भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने पर कोई कार्रवाई न किए जाने के आरोप में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने राजस्व निरीक्षक बहोड़ापुर श्री मुन्नालाल गौड़ एवं राजस्व निरीक्षक नजूल शाखा श्री पंकज शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। कारण बताओ सूचना पत्र में सात दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत अवधि में संतोषप्रद जवाब प्राप्त न होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक श्री मुन्नालाल गौड़ को रक्कास पहाड़ी के नीचे कॉलोनाइजरों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जाकर भूमि का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने शासकीय भूमि के खुर्द-बुर्द होने से रोकने हेतु भूमि की वीडियोग्राफी की जाकर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए थे। दिए गए निर्देशों का पालन न कर शासकीय कार्य में लापरवाही अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरती गई है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक नजूल श्री पंकज पाण्डेय को ऐसे लीज प्रकरण जिनकी अवधि समाप्त हो रही है, जिनका नवीनीकरण अपेक्षित है। ऐसे प्रकरणों के प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए गए थे। राजस्व निरीक्षकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। |

0 टिप्पणियाँ