भोपाल. साल के आखिरी दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं। शुक्रवार को अधिकांश शहरों पर तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अभी और ठंड पड़ेगी। प्रदेश के 13 जिलों में कोल्ड डे है तो 11 जिलों में शीत लहर के कारण रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट हुई है।
उमारिया में सबसे कम तापमान
शुक्रवार को उमारिया जिले का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर में तीन डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।
इन शहरों में शीत लहर
रतलाम, रायसेन, दतिया, धार, टीकमगढ़, श्योपुर कला, खजुराहो, ग्वालियर, सिवनी, जबलपुर, सागर और उमारिया में शीत लहर का अलर्ट है।

इन जिलों में पड़ सकता है पाला
सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर-चंबल संभाग में पाला पड़ने की संभावना है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। शनिवार सुबह खेतों में फसलों पर ओस जमी नजर आई। खेतों पर ओस जमा होने के कारम दलहन और सब्जी को अधिक नुकसान होने की संभावना है।

ग्वालियर में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
ग्वालियर में स्कूल की छुट्टियों को तीन दिन बढ़ा दिया गया है। ठंड के कारण पहले 25 दिसंबर तक प्रशासन ने छुट्टियां घोषित की थी लेकिन जोरदार ठंड के कारण प्रशासन ने छुट्टियां अब 28 दिसंबर तक घोषित कर दी हैं। 29 तारीख को रविवार है जिस कारण से स्कूल अब 30 दिसंबर से शुरू होंगे।

कब पड़ता है पाला
तापमान 4 डिग्री से कम या उसके आसपास होता है तब ओस पत्तियों पर जमने लगती है। इसमें पौधे की कोशिकाएं मरने लगती हैं।

क्यों पड़ रही है इतनी ठंड
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इतनी ठंड पड़ने का कारण है नमी का कम होना और उत्तर से सीधी सर्द हवाओं का आना। वहीं. तेज ठंड का एक कारण ये भी है कि आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है जिस कारण से ठंड बढ़ रही है।