
भारत के इतिहास में रुचि रखने वाले मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को जरूर जानते होंगे। अकबर के दरबार के महान संगीतकार तानसेन, 15 वी शताब्दी में भारत की सबसे सुंदर रानी 'मृगनयनी' की प्रेम कथा, महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान और भारत की राजनीति में सिंधिया राजघराना यह सब कुछ और ऐसे ही दर्जनों ऐतिहासिक महत्व ग्वालियर की संपत्ति है। क्या आप जानते हैं 104 साल पहले यह एक ऐसा शहर था जहां लगभग हर साल अकाल पड़ जाता था। लोग यहां रहना पसंद नहीं करते थे। आबादी मात्र 50 हजार थी, जिसमें से ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में पलायन कर जाते थे। सवाल यह है कि 104 साल पहले ऐसा क्या हुआ कि फिर कभी ग्वालियर में अकाल नहीं पड़ा। आइए पढ़ते हैं एक महान राजा और प्रतिभाशाली इंजीनियर की कहानी। जिसने ग्वालियर की किस्मत बदल दी।
0 टिप्पणियाँ