पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में झंडा फहराया। दिग्विजय सिंह ने यहां कांग्रेस कार्यालय में झंडा वंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को डबरा-भितरवार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दिग्विजय द्वारा पहली बार सिंधिया के गढ़ में झंडा फहराने के सियासी गलियारों में कई मायने लगाए जा रहे हैं।
इस दौरान एक ऐसा वाकया भी हुआ, जिसके बाद हंसी के ठहाके लगने लगे। हुआ यूं कि झंडा वंदन के बाद दिग्विजय एक रूम में कांग्रेसियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी पहुंच गईं। महिला नेताओं ने दिग्विजय सिंह से कहा कि वे उनसे मुलाकात करना चाहती हैं। इस पर सिंह ने कहा, ‘जो 75 साल की हो गई हैं वह इधर (कॉन्फ्रेंस हॉल) आ जाएं।’ सिंह के इतना कहते ही पहले तो वहां सन्नाटा छा गया, लेकिन कुछ ही पल बाद वहां ठहाके लगने लगे।
किसी सवाल का नहीं दिया जवाब
ग्वालियर में झंडा वंदन के बाद मीडिया ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह से बात करने का प्रयास किया। उनसे पूछा कि स्वतंत्रता के इतने दशक बीच चुके हैं। क्या महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने संपूर्ण भारत का सपना देखा था, क्या वह पूरा हो पा रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने बयान में इसका जवाब दिया है।
0 टिप्पणियाँ