Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री के आव्हान पर श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में जिलावासियों ने खाया ‘बोरे बासी‘


जांजगीर-चांपा, 01 मई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आवाहन पर जिले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और युवा पीढ़ी ने बोरे-बासी खाकर देश दुनिया में अपने खानपान अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और गर्व को अभिव्यक्त किया। साथ ही श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान वह आभार व्यक्त किया।
     

आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जयसवाल, कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने भी बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान बढ़ाया । 


    ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में खान-पान के साथ जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है ‘बासी’। छत्तीसगढ़ में बासी को मुख्य आहार माना गया है। बासी का सेवन समाज के हर तबके के लोग करते हैं। इसे सुलभ व्यंजन भी माना गया है। विशेषकर गर्मी के मौसम में बोरे और बासी को बहुतायत लोग खाना पसंद करते हैं। बासी किसी व्यक्ति के पेट भरने के साथ उसे संतुलित पोषक मूल्य भी प्रदान करता है।


बोरे बासी छत्तीसगढ़ की खानपान की परंपरा  का अटूट हिस्सा- कलेक्टर

श्रमिक दिवस पर कलेक्टर ने
बोरे बासी के साथ खाया चटनी, बिजौरी अऊ  खेढा का साग,

श्रम दिवस पर दी मजदूरों को बधाई और शुभकामनाएं,

जांजगीर चांपा,1 मई, 2022/
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने मजदूर दिवस पर आज पोषक तत्वों से भरपूर बासी खाकर छत्तीसगढ़ी खानपान की संस्कृतिक परंपरा ,की महत्ता प्रतिपादित की।
उन्होंने कहा कि बोरे बासी खाने के बाद शरीर उर्जित हो जाता है।

ब्यक्ती शारीरिक, मानसिक श्रम के लिए तैयार हो जाता है।
उन्होंने कहा कि बोरे बासी न केवल हमारे शरीर को संतुलित पोषण देता है बल्कि यह शरीर की जरूरत के मुताबिक  पानी का संतुलन बनाए रखता है। गर्मी के मौसम में बोरे बासी का अपना अलग महत्व है। यह डिहाइड्रेशन के लिए प्रतिरोधक का काम करता है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर श्रमिकों के सम्मान में आज जांजगीर चांपा जिले में श्रमिक दिवस पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला खेल अधिकारी श्री बैस सहित अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने बोरे बासी खाकर ख़ान पान के छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गौरव और स्वाभिमान के महत्व का आम लोगों को संदेश दिया। कलेक्टर ने श्रम दिवस पर ज़िले के सभी श्रमिक भाइयों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ में खान-पान का बासी एक अहम हिस्सा है।छत्तीसगढ़ में बासी को मुख्य आहार माना जाता है। बासी का सेवन समाज के हर तबके के लोग करते हैं। रात के बचे भात को पानी में डूबाकर रख देना और उसे नाश्ता के तौर पर या दोपहर के खाने के समय इसका सेवन किया जता है।  विशेषकर गर्मी के मौसम में बोरे और बासी को लोग खाना पसंद करते हैं। पानी की ज्यादा मात्रा होने के कारण मूत्र उत्सर्जन क्रिया नियंत्रित रहती है। इससे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। बासी पाचन क्रिया को नियंत्रित  रखता है। गैस या कब्ज की समस्या में यह रामबाण औषधि का काम करता है। बासी एक प्रकार से डाइयूरेटिक का काम करता है। बासी का सेवन अनिद्रा से भी बचाता है। बासी में संपूर्ण पोषक तत्वों का समावेश रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ