Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री और मंत्रीगण शोक बैठक में हुए शामिल

स्व. श्रीमती चेतन देवी सखलेचा को श्रद्धापूर्वक याद किया गया


 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मानस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती चेतन देवी सखलेचा की श्रद्धांजलि सभा, शोक बैठक और शांति-पाठ में सपरिवार शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी शोक बैठक में शामिल हुए। मंत्री श्री सारंग ने स्व. श्रीमती सखलेचा को श्रद्धांजलि देते हुए हाल ही में उनसे हुई भेंट के संस्मरण साझा किए। उन्होंने संविद सरकार और आपातकाल में स्व. श्रीमती सखलेचा की भूमिका को रेखांकित किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजन को सांत्वना दी। पूर्व सांसद डॉ. रघुनंदन शर्मा और पूर्व मंत्री श्री पारस जैन ने भी अनेक प्रेरणादायी संस्मरणों का उल्लेख किया। आगंतुकों ने एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, श्री विजय और श्री राजकुमार सखलेचा से भेंट कर उन्हें ढाँढस बँधाया। शोक बैठक में शांति-पाठ हुआ और सभी ने स्व. श्रीमती चेतन देवी सखलेचा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन भी रखा गया।  

शोक बैठक में जन-प्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी आदि उपस्थित थे। प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, निगम के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद सिंह लोधी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व मंत्री श्री राघव जी, पीएस आईटी श्री अमित राठौर, लघु उद्योग निगम के एमडी श्री विशेष गढ़पाले, कलेक्टर श्री अवनीश लवानिया, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर भदौरिया और जावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिक आदि उपस्थित 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ