जांजगीर चाम्पा(बिर्रा)/- अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित हॉटल महाराजा में रविवार 16 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप मे राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुलवंत सिंह सालूजा उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष निर्मला साहू ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ डाइजेस्ट की संपादक नाहिदा कुरैशी, समिति की पुर्व अध्यक्ष श्रीमती अरविंदर कौर व हेमंत साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प गुच्छ व फूल माला पहना कर उपस्थित अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि श्री सालूजा ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों व गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने संगठन से जुड़ने का लाभ व अन्य अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने उपभोक्ताओं को ठगे जाने पर अपने हक की लड़ाई के लिए उनके अधिकारों को बताया। साथ ही इसमे संगठन के भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री सालूजा ने उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ताओं के अधिकार के लिए मामला दर्ज करने से लेकर उसकी शक्ति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मुख्यअतिथि के हाथों प्रसस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश व जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को परिचय पत्र दिए गए। कार्यक्रम में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों ने शिरकत किया था। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जयशंकर प्रसाद निराला व जिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दिव्या साहू ने किया। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती साहू ने आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिन्हा, प्रदेश
उपाध्यक्ष उमेश दुबे, संगठन मंत्री रवि साहू, संगठन मंत्री यशवंत साहू, संजय साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय साहू, जिला अध्यक्ष रायपुर के नीलेश्वर साहू मुक्ता सोनी, महासचिव हेमलता साहू दीपा सोनी, महासचिव गीता शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न साहू, शीतल साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मनोज साहू, दिनेश पीटर बेमेतरा जिला, अध्यक्ष सुभाष देवल, प्रतिमा चंद्राकर, दिलेश्वर साहू, उमेश्वर दुबे, प्रदेश सह सचिव विक्रम तिवारी, प्रदेश सचिव गौरव गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ