Music

BRACKING

Loading...

सीमांत और कम भूमि रकबे के किसानों के लिए लाभकारी मॉडल है समन्वित कृषि प्रणाली- कान्ह सिंह




शिवपुरी, / राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी पर आज बुधवार को औचक रूप से उज्जैन जिले के जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ठा.कान्ह सिंह राठौर, प्रगतिशील कृषक डॉ.ईश्वर सिंह सिसौदिया एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.दिवाकर सिंह तोमर द्वारा भ्रमण किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए विभिन्न इकाईयों प्राकृतिक खेती, वर्षभर हारा चारा उत्पादन मॉडल एवं समन्वित कृषि प्रणाली में कड़कनाथ मुर्गीपालन सह मछलीपालन तथा वर्षा जल (रूफवाटर) संचयन के मॉडल का अवलोकन करते हुए इस पद्धति से सीमांत और कम भूमि क्षेत्र वाले किसानों के लिए निरतंर लाभ का उपयोगी मॉडल बतलाया तथा सराहाना करते हुए जिले के कृषि परिदृष्य में सोयाबीन, मूंगफली एवं टमाटर जैसी फसलों के बारे में जाना तथा जानकारी साझा करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले के परिपेक्ष्य में किये जा रहे कार्यो की सराहाना भी की गई।
उक्त दल का केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव द्वारा भ्रमण कराते हुए तकनीकियों के आदान-प्रदान तथा समन्वय से किसानों के लिए उन्नत बीजों की प्रजातियों एवं बीजों के बारे में भी परिचर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक डॉ.जे.सी.गुप्ता, डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह एवं डॉ.ए.एल.बसेड़िया, योगेश चन्द्र रिखारी, डॉ.एन.के.कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह एवं सतेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ