मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किस्त का वितरण करेंगे
गुरुवार, जुलाई 04, 2024
शिवपुरी, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6000 रुपए की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। हितग्राही परिवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा 5 जुलाई को जिला टीकमगढ़ से लाडली बहना योजना तथा उज्ज्वला योजना गैस रिफिल अनुदान के साथ किया जाएगा। 5 जुलाई को शाम 4 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर सभाकक्ष अथवा एनआईसी वीड़ियो कान्फ्रेंस रूम शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने उक्त कार्यक्रम के प्रसारण के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। जिला अथवा ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिले के समस्त हितग्राही वेवकास्ट लिंक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ