शिवपुरी जिले के नरवर तहसील क्षेत्र के करैरा रोड़ बालक दास आश्रम के पास बनी एक घासफूंस की झोपडी में एक 16 फ़ीट के अजगर ने बुधवार की रात घुसने का प्रयास किया। इस झोपडी में माता-पिता के साथ उनके मासूम छोटे छोटे बच्चे सोए हुए थे। आहट होने पर जागे दंपति के अजगर को देख होश उड़ गए थे। दोनों अपने बच्चों को लेकर सड़क पर आ खड़े हुए थे। सूचना के बाद सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर 16 फ़ीट के अजगर का रेस्क्यू किया था। घटना बुधवार की रात 10 बजे की बताई गई हैं। डरे -सहमे दंपति ने बताया कि अगर आहट से नींद नहीं खुली होती तो अजगर बच्चों को शिकार बना सकता था।
सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि बालक दास आश्रम से फोन पर पर रात के समय एक अजगर के झोपडी में घुसे होने की सूचना मिली थी। रात में ही मौके पर पहुंचे थे। यहां देखा तो एक अजगर घांसफूस से बनी एक गरीब परिवार की झोपडी में घुसा हुआ था। अजगर का रेस्क्यू करने करीब एक घंटे का समय लग गया था। भारीभरकम अजगर की लम्बाई करीब 16 फ़ीट की थी। जिस झोपडी में अजगर घुसने का प्रयास कर रहा था। उस झोपडी में कोई बकरी आदि कोई मवेशी भी नहीं था। रात में अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अब उसे जंगल के भीतर छोड़ा जाएगा। जिससे वह आवादि क्षेत्र में बापस नहीं आ सके।
0 टिप्पणियाँ