Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : चार साल से विधवा महिला को मुख्यमंत्री संबल योजना का नहीं मिला लाभ

शिवपुरी जिले के ओढ़ी गांव में एक विधवा महिला रानी विश्वकर्मा को संबल योजना की राशि नहीं मिल रही है। महिला के पति की मृत्यू 2019 में हुई थी। अब भी महिला मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत स्वीकृत 4 लाख रुपए के लिए दर दर की ठोकर खा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल महिला के पति संजीव विश्वकर्मा की मृत्यु 4 जनवरी 2019 को हुई थी। इसके बाद महिला ने संबल योजना के तहते मिलने वाली राशि निकालने के लिए रानी ने जनपद पंचायत खनियाधाना में सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा किए थे। इनमें मृत्यु प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, राशन कार्ड, एसबीआई शाखा करैरा का बैंक खाता और आधार कार्ड शामिल थे। शासन ने राशि स्वीकृत और आवंटित भी कर दी थी।

सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर पता चला कि 1 से 15 अप्रैल 2019 के बीच इंदौर से राशि आवंटित की जा चुकी है। लेकिन यह राशि न तो उनके खाते में पहुंची और न ही नकद भुगतान हुआ

रानी बीपीएल श्रेणी में आती हैं। वे दो बच्चों के पालन-पोषण के लिए संघर्ष कर रही हैं। पिछले 6 सालों से वे जनपद पंचायत और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। अब उन्होंने शिवपुरी के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी और एसपीअमन सिंह राठौर से मदद करने की गुहार लगाई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ