Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : सनघटा मध्यम सिंचाई परियोजना से अब 23 गांवों को मिलेगा पानी



 सनघटा मध्यम सिंचाई परियोजना शिवपुरी जिले की तहसील पिछोर के ग्राम राजोर के समीप ऐर नदी पर निर्माणाधीन है। परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग भोपाल द्वारा 28 अगस्त 2020 को राशि 145.45 करोड़ रूपए सैच्य क्षेत्र 4630 हेक्टेयर की प्रदान की गई है।

परियोजना के निर्माण हेतु मेसर्स गुडविल एडवांस कन्स्ट्रक्शन कंपनी प्रा.लि. कोटा से टर्नकी निविदा पद्धति पर 23 जनवरी 2023 को राशि 96.53 करोड रूपए़ का अनुबंध किया गया है। अनुबंध के वॉल्यूम ।। के अनुसार "सनघटा (AER) सिंचाई परियोजना अंतर्गत माइक्रो/होस सिंचाई प्रणाली के लिए सूचकांक मानचित्र के अनुसार, कुल सकल कमांड क्षेत्र 5800 हेक्टेयर में से 4630 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र को पूर्ण रूप से आच्छादित किया गया है। इस कृषि योग्य कमांड क्षेत्र के लिए कुल विद्युत आवश्यकता 1.27 मेगावाट निर्धारित की गई है। परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण सघन एवं सतत संभावित कृषि योग्य क्षेत्र को कवर किया गया है। CCA में GCA की सीमा के भीतर अथवा उससे बाहर किसी भी प्रकार की वृद्धि या कमी केवल मुख्य अभियंता की लिखित स्वीकृति से ही मान्य होगी।"  इसके परिपालन में ऐजेंसी द्वारा प्रस्तावित 1.27 मेगावाट बिजली की खपत को ध्यान में रखते हुए उच्चतम लेवल 454.00 मीटर वाले सी.सी.ए. क्षेत्र 2546 हेक्टेयर को छोड़कर उच्चतम लेवल 401.00 मीटर वाले सी.सी.ए. क्षेत्र 2577 हेक्टेयर को लिया गया है, जिससे सी.सी.ए. क्षेत्र में वृद्धि हुई है, प्रस्ताव तत्कालीन अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मण्डल ग्वालियर द्वारा अग्रेषित एवं तत्कालीन मुख्य अभियंता यमुना कछार जल संसाधन विभाग ग्वालियर द्वारा अनुमोदित है। डी.पी.आर. के इन्डेक्स मैप अनुसार 15 ग्रामों की सिंचाई 4630 हेक्टेयर से बढ़कर अनुबंध उपरांत स्वीकृत इन्डेक्स मैप अनुसार 23 ग्रामों की सिंचाई 4677.98 हो गयी है एवं 47.98 हेक्टेयर क्षेत्र में वृद्धि हुई है, मात्र 7 ग्राम बाहर हुए हैं एवं 15 ग्राम जोड़े गए हैं। डी.पी.आर. में संलग्न इन्डेक्स मैप एवं अनुबंध उपरांत स्वीकृत इन्डेक्स मैप संलग्न है। साथ ही 22.57 मि.घ.मी. उपलब्ध जल भण्डारण में से शत प्रतिशत जल भण्डारण उपयोग हो जावेगा। वर्तमान में बांध कार्य की भौतिक प्रगति 16 प्रतिशत एवं नहर कार्य की भौतिक प्रगति 64 प्रतिशत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ