Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, छर्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संशोधित ड्यूटी रोस्टर जारी


पोहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छर्च में डॉक्टरों की अनुपलब्धता को लेकर प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने छर्च स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी संचालन के लिए चिकित्सकों का संशोधित ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है।

खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा 25 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सप्ताह के अलग-अलग दिनों में छह चिकित्सकों की ड्यूटी छर्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई है, ताकि ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रकाशित खबर में बताया गया था कि विभागीय आदेश के बावजूद छर्च स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो रहे थे, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा था। खबर में यह भी उल्लेख किया गया था कि समय पर उपचार न मिलने से मरीजों को पोहरी रेफर होना पड़ता है और आपातकालीन स्थिति में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा संशोधित ड्यूटी रोस्टर जारी किए जाने से ग्रामीणों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, लोगों का कहना है कि केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी चिकित्सक निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित रहें।

अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि जारी रोस्टर का पालन वास्तव में होता है या नहीं, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ