Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : जानलेवा हमला: कोलारस-बड़ौदी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार की गाड़ी को रोकने का किया प्रयास, कट्टा दिखाकर धमकाया


शिवपुरी जिले में बेखौफ बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती 23 जुलाई की रात कोलारस से लौट रहे एक स्थानीय पत्रकार को रास्ते में घेरकर जान से मारने का गंभीर प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय पत्रकारों में दहशत का माहौल है।फतेहपुर निवासी धर्मेंद्र जाटव गत 23 जुलाई 2026 को रात करीब 8:30 बजे अपने काम के सिलसिले में कोलारस से शिवपुरी लौट रहे थे। जब वे करकरवाया से बड़ौदी सड़क के बीच पहुंचे, तो दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोकने की कोशिश की।जब गाड़ीनही रोकी गई तो बदमाशों ने अपने पास मौजूद कट्टा (अवैध हथियार) निकालकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।स्थिति की गंभीरता और खतरे को भांपते हुए उन्होंने बिना घबराए अपनी गाड़ी की रफ्तार अचानक तेज कर दी और किसी तरह वहां से सुरक्षित निकलकर अपनी जान बचाई। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पीड़ित बेहद डरे और सहमे हुए हैं।उन्होंने इस मामले में आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पुलिस प्रशासन से तत्काल निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों की शिनाख्त कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की पुरजोर मांग की है। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आवेदन सौंप दिया गया है, और पुलिस अब अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ