सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में दीपों से उकेरी गई भारत के मानचित्र की भव्य आकृतिसेवा से संकल्प अभियान के तहत गुरुवार की शाम जिले में "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले एक माह के “सेवा-संकल्प अभियान” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा शिवपुरी जिला प्रकाश से रोशन हो उठा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का विशेष संदेश भी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके साथ हुई अपनी पहली भेंट के संस्मरण साझा किए तथा उन्हें जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।इस भव्य कार्यक्रम का जिला स्तरीय मुख्य आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव एवं इस अभियान के लिए जिले के प्रभारी श्री संदीप यादव के मुख्य आतिथ्य में प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शिवपुरी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री संदीप यादव एवं कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को सेवा, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। प्राचीन श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समूह की महिलाओं एवं आम नागरिकों द्वारा हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर भारत के मानचित्र की भव्य आकृति उकेरी गई, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। योजनाओं के हितग्राहियों की सहभागिताइस कार्यक्रम में न केवल जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका रही बल्कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने भी सहभागिता की। जिले के पीएम आवास लाभार्थियों और लाड़ली बहनों सहित आम नागरिकों ने दीप जलाकर अपनी सहभागिता निभाई। नगरीय निकायों जनपदों और ग्राम पंचायत में जगमगाए दीपजिले के सभी नगरीय निकायों, जनपदों और ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्वलित किए गए। इस महा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आशीर्वाद के दीप जलाए। शहर में सिद्धेश्वर मंदिर के अतिरिक्त नगर पालिका शिवपुरी के प्रमुख चौराहों व वार्डों में तथा पूरनदास की बगिया (मगरौनी), भुजरिया तालाब व गणेश मंदिर (पोहरी), बड़ा तालाब (बैराढ़), राधारानी मंदिर (बदरवास), अम्बेडकर पार्क (कोलारस), सीता सागर (रन्नौद), हजारेश्वर मंदिर (खनियाधाना), टेकरी सरकार मंदिर (पिछोर) और मंगल पाण्डेय स्मारक (करैरा) में 5,100-5,100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही 15 प्रमुख स्थलों पर विशेष आकर्षक लाइटिंग भी की गई। ग्रामीण अंचलों के 188 प्रमुख मंदिरों, 29 अमृत सरोवरों, सुरवाया गढ़, बांकड़े हनुमान मंदिर, सास-बहू की बावड़ी (अहेरा), टपकेश्वर मंदिर, बौधमठ, जैन तीर्थ (गोलाकोट) जैसी प्राचीन व ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ जनमन कॉलोनियों में भी दीपदान का आयोजन हुआ।

0 टिप्पणियाँ