Music

BRACKING

Loading...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुए के फड़ों से 11 को दबोचा


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुए के फड़ों से 11 को दबोचा

पुलिस थाना करैरा के द्वारा जुए के फड़ पर कार्यवाही कर 07 को दबोचा

दिनांक 26.08.18 की को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग कस्बा करैरा के अलग-अलग स्थानों पर अवैध जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री रत्नेश तोमर के निर्देशन में थाना प्रभारी करैरा निरी. प्रदीप वाल्टर के नेत्रृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान बी.एस.एन.एल टावर के सामने करैरा पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, घेराबंदी कर आरोपियों खालिद पिता अब्दुल उम्र 35 साल निवासी फूटा ताल के नीचे करैरा, मीनू उर्फ जाहिद खाॅन उम्र 26 साल, जमील पिता छुटई खाॅन उम्र 27 साल , धर्मेन्द्र पिता भंवर सिंह जाटव उम्र 28 साल निवासी करैरा को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 ताश की गड्डी व 1770 रूपये नगद जप्त किए गये एवं खालिद की दुकान के पास खााली प्लाॅट मण्डी के सामने से आरोपियों शाहरूख पिता अब्दुल गनी उम्र 24 सल निवासी पुराना बस स्टैण्ड करैरा, मोहित पिता रामसेवक विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी फिल्टर रोड करैरा, अप्पू पिता बल्लू खाॅन उम्र 48 साल निवासी  बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज के पीछे करैरा को समक्ष पंचान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 ताश की गड्डी एवं 1450 रू नगद जप्त कर संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

पुलिस थाना देहात के द्वारा जुए के फड़ से 04 को दबोचा

दिनांक 26.08.18 की को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ठाकुर बाबा मंदिर के पास गौशाला में अवैध जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना प्रभारी देहात निरी. अनीता मिश्रा को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से थाना प्रभारी देहात के नेत्रृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान ठाकुर बाबा मंदिर के पास गौशाला में दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, घेराबंदी कर आरोपियों जमील पिता इस्माइल खाॅन उम्र 25 साल , रिंकू पिता रामेश्वर जोशी उम्र 22 साल, मनोज पिता सियाराम कुशवाह उम्र 24 साल,जानकीलाल पिता लोहेराम शाक्य उम्र्र 35 साल निवासीगण गौशाला शिवपुरी को समक्ष पंचान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 ताश की गड्डी एवं 3530 रू नगद जप्त कर संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ