जिले के कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले मानीपुरा में जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शिक्षक ने दो शादी की थी आरोपी पुत्र पहली पत्नी का है जो बंटवारे को लेकर हत्या पर उतारू हो गया था जानकारी के अनुसार रामचरण जाटव और उसके पुत्र नरेश जाटव ने कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर दिया जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई बताया जाता है कि शिक्षक की पहली पत्नी मानीपुरा में रहती थी क्योंकि दूसरी पत्नी माधव नगर शिवपुरी में रहती थी पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है
0 टिप्पणियाँ