Music

BRACKING

Loading...

जनसुनवाई में सुनी 140 आवेदकों की समस्याए



  शिवपुरी


शिवपुरी, 28 अगस्त 2018/ प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 140 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.ए.प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी.सिंडोस्कर उपस्थित थे।
जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी को आवेदन पत्र के निराकरण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से बिजली बिल, राजस्व प्रकरण, कुटीर, जमीन विवाद, खाद्यान्न पर्ची, बीमारी का उपचार, गरीबी रेखा के बीपीएल कार्ड आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ