प्रेस - नोट दिनांक-28.08.18
’’’’’’’’’’’’’’’’
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सीहोर के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़ के आरोपी को रिपोर्ट के मात्र 36 घण्टें में दबोचा
दिनांक 26.08.18 को फरियादी नाबालिग लड़की ने अपनी माॅ के साथ थाने आकर रिपोर्ट की थी कि राजेश पिता रघुवर पाल उम्र 21 साल निवासी मामोनीकलाॅ थाना अमोला के द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया व बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ा रिपोर्ट पर से पुलिस थाना सीहोर द्वारा अपराध क्रं. 86/18 धारा 376/511,354 भादवि, 3/8 POCSO ACT के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज दिनांक 28.08.18 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का आरोपी राजेश ,नैनागिर तिराहा सीहोर-करैरा रोड़ पर करैरा की तरफ जाने के लिए खड़ा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री रत्नेश तोमर के निर्देशन में पुलिस टीम थाना प्रभारी सीहोर उनि. दिनेश विरथरे, प्रआर.संतोष कुमार, आर. दीपक कुमार, आर.चालक यशवंत मय पुलिस वाहन के मुखबिर द्वारा बताऐ स्थान पर दबिश देकर आरोपी को दबोचा गया। उक्त आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 36 घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा दबोचा गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण टीम को बधाई दी गई।
0 टिप्पणियाँ