Music

BRACKING

Loading...

 खबर एकतरफा प्रेम में युवक ने विवाहिता को चाकू मारा*

मुरैना।  ट्रेन के अंदर मूंगफली बेचकर गुजरा करने वाली एक युवती को इकतरफा प्रेम में पागल प्रेमी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
युवती के पीठ व हाथ के पंजों में जख्म हो गए। 


घायल को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर सुभाष नगर इलाके की है। घटना के वक्त महिला अपनी बहन के बेटे के बर्थडे में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, तभी उस पर यह अमला हुआ। 


स्टेशन रोड थाना इलाके के सुभाषनगर में रहने वाली पूनम पत्नी बनिया खटीक (22) सोमवार दोपहर 2 बजे अपनी बहन के बेटे की बर्थडे में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी रजत पुत्र उत्तम बंसल (25) निवासी घंटाघर धौलपुर ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले ही रजत ने उसकी पेट पर चाकू मार दिया। बचाव के दौरान युवती के दोनों हाथों में भी जख्म हो गए। उसे तत्काल आसपास के लोग उठाकर जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में युवती ने बताया कि वह ट्रेन में मूंगफली बेचने का काम करती है। 


आरोपी रजत उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह उसे अपने घर में पति की तरह रखने की लंबे समय से धमकी दे रहा था। बकौल महिला आरोपी उसे धमकी देता था कि अगर तू मेरे साथ नहीं रहेगी तो मैं तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ