नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री और उनके सुपुत्र जो ह्रदय सम्राट है ऐसा लोग बताते है वह कृप्या ध्यान दे । (1) करैरा विधानसभा के किसानों को क्या मिला तोमर साहब आपसे आप केंद्रीय मंत्री और इस विधानसभा के कारण ही लोकसभा मे पहुँचे हो यह मत भूलिये (2) करैरा के किसानों ने कहा सौन चिरैया प्रतिबंध हटवाने की जरूरत है वोट मांगने तोमर साहब आये तो भरे मंच से कहा हटवा देंगे कोई बड़ी बात नही लेकिन जीतने के बाद सुप्रीम कोर्ट का मामला है कुछ नही कर सकते (3) करैरा की जनता से तोमर साहब ने कहा पेयजल सुविधा माँगते हो लेकिन टैक्स नगर पंचायत का देते नही हो । अब माननीय मंत्री जी आप यह बताओ टैक्स माँगने कौन आता है हमे 15 साल से पता भी नही है जब लेंगे नही तो देने का मन किसी का होगा नही (4) करैरा के किसान भयंकर सूखा की चपेट में जब मुआवजा माँग रहे थे उस समय दतिया जिले में अच्छा मुआवजा वितरण हो गया था लेकिन यहाँ के किसानों को तो कुछ नही मिला लेकिन ब्यापारीयो को इसका फायदा जरूर मिल रहा है और वह फायदा श्योपुरा में ब्यापरियो के लिये बनता दिख रहा है । करैरा तहसील के किसानों का माल खुलेआम मंडी के बाहर तुलता है अब नही तुलेगा अब करैरा से 6 किलोमीटर दूरी पर खुल रहा है किसान कालाबाजारी केंद्र , जहाँ किसानों के साथ खुलकर लूट खसौट होगी लेकिन आवाज वही दबेगी । किसानों को मुआवजा देने पैसा नही है लेकिन ब्यापारी जो दिन रात किसानों को लूट रहे है उनके हित के लिये सरकार के पास करोड़ो रूपये है देखिये । यह बातें शेयर करे एवं हमारे सांसद नरेंद्र सिंह तोमर एवं नरेंद्र मोदी तक जरूर पहुँचे । क्योंकि अबकी बार ब्यापरियो की सरकार ✍️
0 टिप्पणियाँ