Music

BRACKING

Loading...

युवक ने की ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या

युवक ने की ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या


September 14, 2018 shivpuri



शिवपुरी। सुभाषपुरा के ग्राम कलोथरा में बीती शाम एक युवक ने सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जिसकी लाश रेलवे ट्रेक पर पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में यह तो स्पष्ट हो गया है कि युवक ने आत्महत्या की है, लेकिन उसके पीछे क्या कारण रहे यह अभी पहली बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सतीश पुत्र हजारी आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी कलोथरा कल शाम करीब साढ़े छह बजे रेलवे ट्रेक के पास बैठा हुआ था तभी सामने से आ रही एक ट्रेन को देखकर वह उसके आगे कूद गया जिससे ट्रेन से टकराकर वह चोटिल होकर काफी दूर जाकर गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ