Music

BRACKING

Loading...

फूलसिंह ने थामा हाथ,भिंड से अटकलें तेज



राजनीतिक हलचल-कांग्रेस मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों में अपना परचम फहराने के लिये हर हथकंडा अपना रही है। आज कांग्रेस ने बसंद (बहुजन संघर्ष दल) सुप्रीमो इंजी. फूलसिंह बरैया और उनके नवरत्नों को ही तोड लिया और कांग्रेस की सदस्यता दे दी। बसंद सुप्रीमो फूलसिंह बरैया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ व केबिनेट मंत्री डॉ. गोविंद सिंह सहित पीसीसी के सदस्यों के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उनके साथ उनके साथ व बसंद के राष्ट्रीय महासचिव जयनारायण सगर भी कांग्रेस में गये हैं। सगर ने बरैया के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश स्तर पर हमने मतों का विभाजन रोकने व भाजपा जैसी मौका परस्त पार्टियों को रोकने के लिये यह प्रयास किया है। सगर ने बताया कि बसंद के सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता अब कांग्रेस के सदस्य हैं। ज्ञातव्य है कि फूलसिंह बरैया बसपा के भी पूर्व प्रदेश सुप्रीमो रह चुके हैं, और बसपा सुप्रीमो मायावती से टकराव के चलते उन्होंने बसपा छोडकर बसंद का गठन किया था और उसे प्रदेश भर में फैलाने में सफल भी हुये थे।
फूलसिंह बरैया भिंड से लडेंगे-इंजी. फूलसिंह बरैया भिंड-दतिया से अब लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। राजनैतिक हल्कों में चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें भाजपा के मुकाबले दमदार प्रत्याशी के रूप में उतारना चाहती है। फूलसिंह के कांग्रेस में जाने से अब भाजपा की भिंड में संध्या राय को लेकर उपजे आक्रोश से उबर नहीं पा रही है। अब वहां पुन: पूर्व सांसद अशोक अर्गल को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा चल निकली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ