*मध्यप्रदेश के चार सांसदों को मिली मोदी कैबिनेट में जगह*
भोपाल।नरेंद्र मोदी ने गुरूवरा को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी मंत्रीमंडल में इस बार मध्य प्रदेश का दबदबा रहेगा। प्रदेश से चार सांसद मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं। इनमें मुरैना से चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर, और राज्यसभा सदस्य थावरचंद गहलोत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ले चुके हैं। वहीं दमोह से प्रहलाद पटेल और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई है। लोकसभा चुनाव में मप्र ने भाजपा ने 29 में से 28 सीटें मिली हैं।
*यह पहले भी रहे मोदी कैबिनेट में मंत्री*
मोदी सरकार के पूर्व कार्यकाल में प्रदेश से दो सांसद मंत्री रह चुके हैं। इनमें ग्वालियर से पिछला चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य सभा सांसद थावरचंद गहलोत मंत्री रह चुके हैं। सिंह के पास ग्रामीण विकास और कोयला मंत्रालय रहा है। वहीं, इस बार मोदी कैबिनेट में दमोह सांसद प्रहलाद पटेल को भी जगह दी गई है। वह पूर्व में अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पिछले बार की तरह इस बार भी प्रदेश से चार मंत्री बनाए गए हैं। इस बार सुषमा स्वराज और वीरेंद्र कुमार खटीक मंत्री मंडल में शामलि नहीं किए गए हैं।
*क्या कहता है इतिहास*
नरेंद्र सिंह तोमर चंबल के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। वह इस बार मुरैना से सांसद बनकर 17 वीं लोकसभा में पहुंचे हैं। उनका जन्म मुरैना के ओरेठी गांव में 12 जून 1957 को हुआ था। उनकी पिता किसान थे। वह कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह कॉलेज के वक्त एबीवीपी में शामिल हुए। फिर उन्होंने छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा और अध्यक्ष चुने गए। उन्होंंने पहला चुनाव पार्षद का लड़ा था। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वह 1998 में ग्वालियर से विधायक चुने गए। 2003 में वो दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीते फिर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए। 2008 में वे मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।

0 टिप्पणियाँ