Music

BRACKING

Loading...

सिविल सर्जन डॉ. गोविंदसिंह हुए रिटायर, डॉ. खरे बने सिविल सर्जन

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में लंबे अर्से से सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ. गोविंदसिंह शुक्रवार 31 मई को शासकीय सेवा से रिटायर हो गए। डॉ. गोविंदसिंह के शासकीय सेवा के 62 वर्ष पूरे होने पर जहां अस्पताल स्टाफ द्वारा फूलमालाओं के साथ अभिनंदन करते हुए विदाई दी गई। वहीं स्वास्थ्य महकमे भोपाल द्वारा जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पीके खरे को नया सिविल सर्जन नियुक्त कर दिया गया है। अब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कामकाज डॉ. खरे शनिवार से संभालेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ