शिवपुरी। खबर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि आज लगभग 11 बजे अपने घर पर कूलर भरते समय करंट लग जाने से एक नवयुवक की मौत हो गई,बताया जा रहा हैं कि युवक को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर सिटी कोतवाली में पदस्थ हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र पाठक का पुत्र अभिषेक उम्र 26 साल निवासी हाथीखाना ठाकुर बाबा के पास की अपने घर कूलन में पानी भर रहा था,तभी अचानक कूलर में करंट आ गया और अभिषेक कूलर में आए करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से अभिषेक अचेत होकर वही गिर पडा। परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में ईलाज हैतु ले गए,लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि अभिषेक मिलनसार था। अचानक हुए इस हादसे में परिजन और उसके मित्र गण सदमे में हैं। अचानक हुए हादसे में उक्त ग्रामीण मिट्टी की खदान के नीचे दब गए,जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई। वही इस हादसे में टिंकल पुत्र सरवन गोस्वामी और अभिषेक पुत्र संतोष गोस्वामी के घायल होने की खबर आ रही हैं।
0 टिप्पणियाँ