Music

BRACKING

Loading...

प्रशासन को बडे़ हादसे का इंतजारबिर्रा -केरा सिलादेही हसदेव पुल की हालत काफी जर्जर

जांजगीर छत्तीसगढ़ न्यूज़ एकांश पटेल/
प्रशासन को बडे़ हादसे का इंतजार
बिर्रा -केरा सिलादेही हसदेव पुल की हालत काफी जर्जर
जान जोखिम मे डालकर आवागमन करने लोग मजबूत
सिलादेही- बम्हनीडीह विकासखंड के अर्तगत ग्राम पंचायत सिलादेही-केरा के बीच हसदेव नदी पर पुल का निर्माण किया गया है, ताकि वाहन चालक एवं लोगों को आवागमन करने में आसानी हो सके। लेकिन पुल की हालत बदतर हो गई है। इसके चलते लोग जान जोखिम मे डालकर आवागमन करने विवश है, शायद प्रशासन को किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। इसलिए जर्जर पुल पर नजरें इनायत नहीं की जा रही हैं।
       आपको बता दे कि सिलादेही और नवागढ़ विकासखंड के तहत केरा गांव के बीच हसदेव नहीं पर बने पुल में जगह जगह से लोहे का राड़ दिखना शुरू हो गया है। इससे लोगो को सावधानी पूर्वक अपना वाहन चलाना पड़ता है। बिर्रा केरा मार्ग  किमी 3/2-08पर वर्ष 04-03-2005 में छत्तीसगढ़ शासन लोग निर्माण विभाग सेतु निर्माण परिक्षेत्र द्वारा उच्चस्तरीय हसदेव सेतु का कार्य प्रारंभ हुआ था। इसकी कार्य पूर्ण अवधि 10-10-2006 तक थी। यह निर्धारित समय में पूरा हो गया। इसका लोकार्पण  तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने शिवरीनारायण में किया था। उस समय पुल के अन्य निर्माणाधीन पुलों से काफी अच्छा था। इसमें पुल की लंबाई  660मीटर पायांतर 8स्पान (82.50) मीटर प्रत्येक पथ स्तर  आरएल 103-045मी. अत्यधिक बाढध स्तर आरएल 100-300 अनुबधंक का नाम मेसर्स उत्तम कंट्रंक्शन रायपुर दर्शाया गया  है। पुल पर धीरे धीरे  ओवरलोड ट्रकों का आवागमन बढने के कारण दबाव बढ़ता गया। क्योंकि इस पुल के बन जाने के बाद रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, की दूरी कम हो गई। इस समय चमचमाती सड़क के बन जाने से हर तरह के वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे पुल पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया, पुल के ऊपर जगह जगह से प्लास्टर उखड़ गया है तो वही लोगों को एंगल नजर आ रहा है। इससे लोगों में हर समय खतरा बना हुआ है।

ध्यान नहीं दे रहा है विभाग
जिले में पुल पुलियों की हालत बेहद चिंता जनक है। खासकर बारिश के दौरान जर्जर पुल पुलियों से आवागमन बेहद खतरनाक होता है, लेकिन कोई और विकल्प नहीं होने के कारण लोग आवागमन करने मजबूत है। यही हाल सिलादेही केरा के बीच नदी पर बना पुल है । यदि समय रहते इस पर ध्यान नही दिया गया तो इसका गंभीर खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। हालांकि सेतु निगम जांजगीर के एसडीओ आरके वर्मा ने कहा कि सप्ताह भर में रिपेयरिंग कार्य कर दिया जायेगा लेकिन सप्ताह भर बित गये अभी तक कोई सुधार कार्य नहीं किया। लगातार अधिकारियों द्वारा मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया है। लेकिन आजभी जस के तस।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ