Music

BRACKING

Loading...

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा फार्म में ऑनलाइन संशोधन की लास्ट डेट | MP BOARD EXAM 2019-20


भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा संचालित सत्र 2019-20 की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी परीक्षा फार्म में ऑनलाइन त्रुटि सुधार 15 दिसंबर तक कर सकते हैं। 

मण्डल द्वारा छात्र हित में निर्णय लिया है कि परीक्षा फार्म अनुसार संशोधन के प्रकरणों की संख्या न्यूनतम हो इसे देखते हुए कक्षा 10 वीं के एवं 12वीं के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करने के बाद 1 सितंबर से 15 दिसंबर तक संशोधन किया जा सकता है। संशोधन का अधिकार संबंधित संस्था प्राचार्य को है। वो ही ऑनलाइन त्रुटि सुधार व संशोधन कर सकेंगे। इस संबंध में मंडल द्वारा निर्देश जारी कर प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शिका एवं ऑनलाइन आवेदन भरने की निर्देश में भी किए जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ