Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में शिक्षक व पत्रकार सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को (बिर्रा प्रेस क्लब का आयोजन)


*बिर्रा-प्रेस क्लब बिर्रा द्वारा 02 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर शिक्षक,पत्रकार व स्वच्छता पर विशेष योगदान देनेवाले विद्यालय का सम्मान समारोह का आयोजन आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक आयोजित की गई है।जिसमें बिर्रा सहित आसपास के विद्यालयों में विशेष योगदान देने शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजनी बाबूलाल जायसवाल (अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह),अध्यक्षता श्रीमती डिम्पल गोपीचंद कर्ष (सरपंच बिर्रा),ठा.गोपीकुमार सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता-करही जैजैपुर),श्रीमती लक्ष्मीन चंद्रदेव महंत(जिला पंचायत सदस्य),बालेश्वर साहू (सोसायटी प्रबंधक बम्हनीडीह),गुलाबुद्दीन खान (प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस),चेतनदास महंत (वरिष्ठ भाजपा नेता बम्हनीडीह),राहूलबाबा जी (राजमहल बिर्रा) विशिष्ट अतिथि होंगे।आयोजन को लेकर आयोजक जितेन्द्र तिवारी, हेमंत जायसवाल, कमलेश कश्यप, जीवन साहू, संजू साहू, दुर्गाप्रसाद डडसेना,एकांश पटेल सहित प्रेस क्लब बिर्रा के पदाधिकारी जुटे हुए है।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ