जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत थाना प्रभारी देहात उनि. राजीव दुबे की कार्यवाही
शिवपुरी, 22/09/2019 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी देहात उनि. राजीव दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अम्बेडकर काॅलोनी शिवपुरी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा अम्बेडकर काॅलोनी शिवपुरी में दबिश दी दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिस की परन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुए के फड़ से आरोपी सलमान खान उम्र 29 साल निवासी जवाहर काॅलोनी शिवपुरी, सुनील सूर्यवंशी उम्र 26 साल निवासी गुरूद्वारा के सामने शिवपुरी, मनोज जाटव उम्र 33 साल, बौद्धप्रकाश जाटव उम्र 32 साल, दीपक कोली उम्र 34 साल, मुकेश अहिरवार, राजेन्द्र जाटव उम्र 34 साल निवासीगण अम्बेडकर काॅलोनी शिवपुरी को दबोचकर उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं 7820 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना इंचार्ज देहात उनि. राजीव दुबे, उनि. दिनेश नरवरिया, प्रआर तुलाराम, आर. प्रशांत, सुनील की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ