Music

BRACKING

Loading...

जिले में 834.76 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 834.76 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 22 सितम्बर 2018 तक 1000.96 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 06 मि.मी., कोलारस में 15 मि.मी., करैरा में 14 मि.मी., नरवर में 26 मि.मी., पिछोर में 15 मि.मी., खनियांधाना में 51 मि.मी., पोहरी में 22 मि.मी., बदरवास में 32 मि.मी. एवं बैराड़ में 26 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ