पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा छात्राओं को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा के तहत बालक-बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के संबंध में जागरूकता लाने के लिए स्कूलों ,कॉलेजों एवं छात्रावासों में छात्र और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
दिनांक 15.09.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा सीनियर गल्र्स हाॅस्टल शिवपुरी की लगभग 70-80 छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से समझाइस दी कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें और अपने परिजनों को बताकर ऐसे करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है बताया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए समझदारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ