आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम 25 सितम्बर को ग्राम दिनारा में
-
शिवपुरी | 22-सितम्बर-2019 आमजन की समस्या के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 25 सितम्बर 2019 को करैरा जनपद पंचायत के ग्राम दिनारा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अधिकारी आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बताया है कि ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सभी जिला अधिकारी चयनित गांव में जिला मुख्यालय पोलोग्राउण्ड शिवपुरी से बस से प्रातः 08 बजे रवाना होंगे। अधिकारी प्रातः 09 बजे से 01 बजे तक गांव में पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे और दोपहर 02 बजे आयोजित होने वाले खण्डस्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
0 टिप्पणियाँ